{"_id":"697917b779aabddc100408bd","slug":"a-young-man-was-murdered-by-having-his-head-crushed-with-a-brick-his-body-was-found-lying-in-a-field-badaun-news-c-123-1-sbly1018-155919-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
असीरुद्दीन का फाइल फोटो।
कादरचौक। गांव भदसिया निवासी असीरुद्दीन (35) पुत्र असीमुद्दीन का शव मंगलवार शाम करीब तीन बजे गांव के बाहर सरसों के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, युवक के सिर को ईंट से कुचला गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
गांव भदसिया निवासी असीरुद्दीन के परिजनों ने बताया कि उसकी पहली शादी गांव निवासी अंजुम के साथ हुई थी। उसके एक बेटा भी है। उसकी मौत के बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली अर्शी से 2016 में कर ली। कई सालों से वह अपने मायके में रह रही है। परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर कबाड़े का काम करता था। दिल्ली से करीब दस दिन पहले वह घर लौटा था। सोमवार की शाम आठ बजे किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से चला गया। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने में जुटे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
मंगलवार की सुबह परिजनों ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की। इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। शाम करीब चार बजे उसका शव गांव के बाहर सरसों के खेत में पड़े होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को जिला मुख्यालय भिजवाया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि अब तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं