फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man died after falling from the roof

Budaun News: छत से गिरकर युवक की मौत

Sat, 07 Oct 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from the roof
मुजरिया के गांव दरियापुर में मृतक के परिवार वालों को समझाते पुलिस कर्मी। संवाद
मुजरिया (बदायूं)। गांव दरियापुर में शुक्रवार सुबह धीरेंद्र (35) की छत से गिरकर मौत हो गई। हादसे के दौरान युवक शराब के नशे में था। परिवार वाले उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। पुलिस ने परिवार वालों को बमुश्किल समझाया, तब कहीं युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

ग्राम दरियापुर निवासी धीरेंद्र पुत्र ओमकार शराब पीने का आदी था। परिवार वालों का कहना है कि धीरेंद्र शुक्रवार सुबह शराब पीकर आया था। वह सुबह करीब नौ बजे घर की छत पर चढ़ा था। तभी अचानक वह छत से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वाले युवक के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। वह शव को लेकर गांव के बाहर पहुंच गए। उसी समय किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी, जिससे सहसवान सीओ पवन कुमार और मुजरिया इंस्पेक्टर रेनू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने परिवार वालों को समझाने की कोशिश की लेकिपिरिजन उसके शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक उन्हें समझाया गया। करीब एक घंटे तक इसी बात को लेकर बहस चलती रही। आखिर में परिवार वाले युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हो गए। इसके बाद पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक दो भाइयों में छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed