फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man died after being hit by a train, suicide suspected

Budaun News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

Fri, 01 Aug 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train, suicide suspected
अमर पाल मौर्य। फाइल फोटो
बदायूं। बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर कछला हाल्ट स्टेशन के पास बुधवार रात एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वितरोई स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची कछला चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजन आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी अमरपाल मौर्य (30) पुत्र पुरुषोत्तम चंडीगढ़ में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। बुधवार देर शाम उनकी घर में किसी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात करीब एक बजे वह घर से बाहर निकल आए। कछला हाल्ट स्टेशन के पास उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रात करीब दो बजे वितरोई स्टेशन मास्टर ने कछला चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज कपिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान कराई और फिर परिजनों को बुलाया। परिजनों ने बताया कि वह घर से नाराज होकर बाहर निकले थे। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
विज्ञापन

अमरपाल तीन भाई व चार बहनों में दूसरे नंबर के थे। उनकी मौत से दो बेटे व दो बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। उनकी पत्नी मायके में रह रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि परिजनों ने आरोप प्रत्यारोप की तहरीर नहीं दी है। प्राथमिक जांच में युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed