फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man consumed poisonous substance and died during treatment.

Budaun News: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत

Mon, 22 Sep 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A young man consumed poisonous substance and died during treatment.
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव उलैया के युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

उलैया निवासी रविंद्र (26) पुत्र रामपाल सिंह शनिवार की सुबह अपनी पत्नी प्रीति को बुलाने के लिए उझानी थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर गया था। जहां उसकी पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई। उसके बाद रविंद्र नाराज होकर लौट आया। रास्ते में उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। जब वह घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

आनन-फानन में परिवार के लोगों उसे इलाज के लिए राजकीय मेडीकल कालेज ले गए। जहां उसकी हालत में कुछ सुधार होने के बाद उसे घर ले गए। रविवार की सुबह रविंद्र ने फिर से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसआई सोमवीर सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed