{"_id":"68a4c170c5ae2056cd0f2ea1","slug":"a-woman-was-molested-in-kachla-when-she-protested-she-was-stabbed-in-the-mouth-badaun-news-c-123-1-sbly1035-145354-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला में महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मुंह पर छुरे से किया घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला में महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मुंह पर छुरे से किया घाव
विज्ञापन
उझानी। पशुओं को चारा डालने निकली विवाहिता को चार युवकों ने दबोच लिया। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास भी आ गई। विरोध जताने पर आरोपियों ने दोनों की पिटाई कर दी।
कछला निवासी एक व्यक्ति की पत्नी 14 अगस्त की शाम पशुओं को चारा डालने जा रही थी। आरोप है कि जसवीर और उसके भाई नवले, जिलेश और सरताज ने विवाहिता को पशुशाला से पहले ही रास्ते में घेर लिया और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों में से नवले ने महिला के मुंह पर छुरे से हमला कर घाव कर दिया। घायल महिला के शोर मचाने पर उसकी सास भी मौके पर आ गई। आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
घटना की जानकारी उसी दिन कछला चौकी के पुलिस कर्मियों को दी गई, लेकिन चौकी पुलिस कर्मियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया। इसके बाद महिला ने कोतवाली आकर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक को पूरे घटना से अवगत कराया। पुलिस ने चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मानसिक रूप से कमजोर महिला को बुरी नीयत से दबोचा
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है। 18 जुलाई की शाम पड़ोस का ही युवक उसके घर में घुस आया और महिला से छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। शोर शराबे के बीच महिला का पति घर पहुंच गया। पत्नी की हालत देख आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ा, लेकिन आरोपी दीवार फांदकर भाग गया। महिला के पति ने दो दिन पहले पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी के हाथ और पैर दुपट्टे से बांध दिए थे। पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।