फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman returning from Devi's worship fell from her bike and died

Budaun News: देवी की जात करके लौट रही महिला बाइक से गिरी, मौत

Tue, 08 Jul 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A woman returning from Devi's worship fell from her bike and died
मृतक राजवाला का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार 
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खितौरा स्थित देवी मां का दर्शन करके लौट रही महिला बाइक से गिर गई। स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से वह गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला छह बिजलीघर रोड निवासी मिठाई विक्रेता अशोक बाबू शर्मा सोमवार सुबह अपनी पत्नी राजबाला (58) को बाइक में बिठाकर गांव खितौरा स्थित देवी मां की जात कराने ले गए थे। जात पूर्ण करने के बाद दोनों सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिल्सी-बरनी-खितौरा मार्ग पर पहुंची। तभी गांव बरनी के पास बने एक स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली तो राजबाला सिर के बल गिर पड़ी। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उनके पति इलाज के लिए नगर के सीएचसी लेकर आएं। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के नगर में शोक की लहर दौड़ गई है और साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed