फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman has now climbed the water tank at the District Hospital, demanding the release of her nephew from jail.

Budaun News: भतीजे को जेल से छुड़ाने की मांग कर अब महिला जिला अस्पताल की टंकी पर चढ़ी

Sat, 22 Aug 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A woman has now climbed the water tank at the District Hospital, demanding the release of her nephew from jail.
महिला को ओवरहेड टैंक से उतारकर नीचे लाती अ​ग्निशमन विभाग की टीम। संवाद
बदायूं। भतीजे को जेल से छुड़ाने की मांग करते हुए एक महिला शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल परिसर के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। महिला का भतीजा चोरी के मामले में जेल में बंद है। महिला के टैंक पर चढ़ने की जानकारी होते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। करीब डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने महिला को नीचे उतारा। इससे पहले शहनाज जिला महिला अस्पताल की ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में स्थित ओवरहेड टैंक पर शाम पांच बजे के करीब नई सराय निवासी शहनाज उर्फ छुट्टो (60) चढ़ गईं। महिला के टैंक पर चढ़ने की जानकारी अस्पताल के किसी भी सुरक्षागार्ड को नहीं लगी। मरीजों व तीमारदारों ने महिला को टैंक पर चढ़ा देखा तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा गार्ड और पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसे उतारने का प्रयास किया। इस बीच में पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची गई। पुलिस व अग्निशमन विभाग ने महिला को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। महिला बार-बार जेल में बंद अपने भतीजे फैज को छुड़ाने की मांग करती रही। पुलिस कर्मियों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के दौरान अग्निशमन विभाग का कर्मचारी सादा कपड़ों में ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया और महिला को समझाकर नीचे उतार लगाए। अब उससे पूछताछ की जा रही है। इधर, सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि महिला के ओवरहेड टैंक पर चढ़ने की सूचना मिली थी। उसे सूझबूझ से उतार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed