{"_id":"688924e7bbc342ae300ab33f","slug":"a-woman-found-a-drone-like-toy-lying-in-a-corn-field-badaun-news-c-123-1-bdn1011-144142-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला को मक्का के खेत में पड़ा मिला ड्रोन जैसा खिलौना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला को मक्का के खेत में पड़ा मिला ड्रोन जैसा खिलौना
विज्ञापन
बिल्सी थाने में ड्रोन दिखाती महिला। स्रोत:पुलिस
- फोटो : संवाद
बिल्सी। क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में सोमवार शाम खेत में मक्का काट रही महिला को एक ड्रोन जैसा खिलौना पड़ा मिला। पूर्व प्रधान महिला को ड्रोन के साथ थाने लेकर पहुंचे। पुलिस की जांच में वह ड्रोन नुमा खिलौना निकला। पुलिस ने ग्रामीणों को अफवाहों से जागरूक रहने की सलाह दी है।
जिले में पिछले कई दिनों से ड्रोन के उड़ने की अफवाहें फैल रहीं है। इससे ग्रामीण अंचल के ही नहीं बल्कि शहरवासियों में भी दहशत का माहौल बना हुआ। ड्रोन को लेकर तमाम अफवाहें हैं। कोई चोरों की रेकी बता रहा है तो कोई जासूसी करने को लेकर आशंकित है। सोमवार शाम इसी तरह की अफवाह से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में हड़कंप मच गया। गांव निवासी अनारकली खेत में मक्का की फसल काट रहीं थी। इसी बीच उन्हें एक ड्रोन जैसे उपकरण मिला। जिसे देख वह हैरान रह गईं। उस उपकरण में रंगी बिरंगी लाइटें भी जल रहीं थी। इस जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के पूर्व प्रधान भुवनेश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उस ड्रोन को उठाकर देखा तो वह असमंजस में पड़ गए। इसके बाद वह ड्रोन को लेकर थाने पहुंचे। जहां उस उपकरण की पुलिस ने जांच की। जिसमें वह ड्रोन की तरह एक खिलौना निकला। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया की, महिला को ड्रोन जैसा दिखने वाला बच्चों का खिलौना है। उसकी जांच की गई है।
-- -- -- --
झूठी अफवाहों से बचे, हमेशा सतर्क रहे
बिल्सी। कोतवाली में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सीओ संजीव कुमार सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इन दिनों क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की अफवाह चल रही है। उस पर लोग कतई ध्यान न दें, अगर किसी गांव में ड्रोन उड़ने की खबर है तो वह तत्काल पुलिस को सूचना दे। कोतवाल ने कहा अगर कोई अपरिचित व्यक्ति गांव में दिखाई देता है तो सबसे पहले उससे पूछताछ करें, संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दें। इसी के साथ उन्होंने प्रत्येक गांव में सुरक्षा समिति के सदस्यों को सक्रियता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर वीके मौर्य, गोपाल शाक्य, मौलाना असरार उल हक, मुजाहिद खान, आदित्य माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, संजीव कुमार, प्रवीन श्रीवास्तव, मुरारी सेठ, सुरेश चंद्र, गोपाल स्वामी, मधुप राठी आदि मौजूद रहे।