फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A tree fell on the power line in Kabulpura, five thousand people lost power

Budaun News: कबूलपुरा में लाइन पर गिरा पेड़, पांच हजार लोगों की गुल हुुई बिजली

Fri, 05 Jul 2024 04:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
A tree fell on the power line in Kabulpura, five thousand people lost power
उघैती के विद्युत उपकेंद्र का जला फीडर। संवाद
बदायूं। शहर में बृहस्पतिवार को दिन भर ट्रिपिंग की समस्या रही। बारिश की वजह से शाम सात बजे वर्षों पुराना पाकड़ का पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया, जिससे पांच हजार लोगों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अंधेरा छा गया। शहर में अंडरग्राउंड केबल में दस से अधिक फॉल्ट हुए।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट बढ़े तो आपूर्ति प्रभावित हुई। ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझते रहे, लेकिन कोई बड़ा फॉल्ट नहीं हुआ। शाम करीब सात बजे अचानक कबूलपुरा मोहल्ले में पाकड़ का पेड़ गिर गया, जिससे बिजली लाइन टूट गई। देर रात तक कर्मचारी पेड़ को हटाने का प्रयास करते रहे। रात करीब 12 बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू करने का दावा विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन



करंट की चपेट में आकर घोड़े की मौत
म्याऊं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भसुंदरा निवासी ग्यासउद्दीन का घोड़ा खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आकर मर गया। ग्यासउद्दीन ने बताया कि घोड़े से ही उसके परिवार का खर्चा चल रहा था। ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत निगम ऐसा इंतजाम करे कि करंट से हादसे न होने पाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उघैती क्षेत्र की बिजली 32 घंटे से ठप, 50 हजार लोग अंधेरे में
उघैती। बिसौली से उघैती को आने वाली मुख्य बिजली लाइन में बुधवार सुबह पांच बजे फॉल्ट होने से विद्युत उपकेंद्र उघैती के सभी फीडरों की मशीनें फुंक गईं। क्षेत्र के सभी 40 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पिछले 32 घंटे से पूरा क्षेत्र अंधेरे में है। जेई अशोक कुमार ने बताया कि लाइन का काम पूरा हो चुका है। मशीनें भी ठीक होने वाली हैं। रात करीब दस बजे बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed