{"_id":"694061f5e08a69d1030313d6","slug":"a-speeding-car-went-out-of-control-and-crashed-into-a-tree-killing-the-driver-badaun-news-c-123-1-sbly1018-152872-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन
परवेज खान का फाइल फोटो।
ककराला। उसहैत से लौट रहे कस्बा ककराला निवासी परवेज खान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से निकालकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां परवेज खान काे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि साथी आफाक व शाह आलम को गंभीर हालत में भर्ती कराया है। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
हादसा सोमवार की शाम करीब चार बजे उसहैत ककराला मार्ग पर उरौलिया भट्ठे के पास हुआ। परिजनों ने बताया कि परवेज खान (40 साल) पुत्र मोहम्मद जान अपनी कार से उसहैत जाने की कहकर घर से गए थे। उनके साथ उनके साथी आफाक पुत्र नवी आलम व शाह आलम पुत्र निसार खान भी थे। शाम चार बजे घर लौटते समय तेज रफ्तार कार उरौलिया भट्टे के पास पेड़ से टकरा गई।
सूचना पर पहुंची थाना अलापुर पुलिस ने बमुश्किल कार की खिड़की काटकर निकाला और तीनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही परिवार के लोगों को भी हादसे की सूचना दी गई। अस्पताल में डॉक्टर ने परवेज खान को मृत घोषित कर दिया। घायलों को भर्ती करा इलाज शुरू किया गया है। मौत की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन पहुंच गए। शव देख परिजन बेसुध हो गए। भाई ने बताया कि वह बाहर रहकर केले का व्यापार करता था। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।