फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A report was filed against seven people travelling in a Bolero for assaulting a car driver.

Budaun News: कार चालक से मारपीट में बोलेरो सवार सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 Mar 2026 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A report was filed against seven people travelling in a Bolero for assaulting a car driver.
उसैहत। थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरा नगला निवासी पंकज पुत्र रामकिशोर कश्यप उसहैत की ओर अपनी कार से जा रहे थे। इधर, खिता नगला निवासी युवक बोलेरो से मस्ती करते हुए निकले। इन लोगों ने कार चालक पंकज को साइड न देने को लेकर मारपीट कर दी। इसके बाद बोलेरो सवार एक बाइक सवार से रेस लगाकर आगे निकलने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी बोलेरो पलट गई। घटना और की गई मारपीट की कार चालक पंकज ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बोलेरो में घायल मिले श्याम सिंह, शैलेंद्र सिंह, पिंकू सभी निवासी खेता नगला को गिरफ्तार कर लिया। बाकी उनके चार साथी मौके से भाग गए। इस मामले में पुलिस ने पंकज के प्रार्थना पत्र के आधार पर बोलेरो में बैठे सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कि कार चालक पंकज समेत दो लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed