फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A police constable saved a young woman who jumped into the Ganges.

Budaun News: गंगा में कूदी युवती को सिपाही ने बचाया

Thu, 22 Oct 2026 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A police constable saved a young woman who jumped into the Ganges.
महिला को अस्पताल ले जाते पिता गंगाराम। संवाद
बदायूं। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे कछला के वार्ड नंबर 10 निवासी पूजा ने गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर तैनात पुलिस ने उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, पूजा पिछले कई दिनों से मानसिक परेशानी और डिप्रेशन में थी। वह किसी तरह गंगा किनारे पहुंची और साड़ी में ही नदी में कूद गई। संयोग से गंगा दशहरा पर मूर्ति विसर्जन के चलते कछला चौकी इंचार्ज अविनाश पुंडीर और कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बालियान गंगा किनारे ड्यूटी पर तैनात थे।
महिला के कूदते ही कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बालियान बिना देर किए गंगा में कूद गए। उन्होंने कुछ ही मिनट में उसे बाहर निकाल लिया। चौकी इंचार्ज ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई। महिला के हाथ पर पूजा नाम गुदा होने से स्थानीय लोगों ने उसे गंगाराम की बेटी के रूप में पहचान लिया।
विज्ञापन

सूचना पर उसके पिता भी मौके पर पहुंच गए। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कुछ देर आराम करने के बाद पुलिस ने समझाकर युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा में डूबने से युवक की मौत



उसहैत। ग्राम घसनगला के पास गंगा में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरजपाल (18) के रूप में हुई है, जो थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम चकोलर का रहने वाला था।




परिजनों के अनुसार, सूरजपाल 5 दिन पहले अपनी बहन के घर ग्राम घसनगला आया था। बुधवार शाम 4 बजे वह गंगा में नहाने के लिए उतरा। नहाते समय अचानक गहरे पानी में फंस गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बहनोई गुरुदेव ने बताया कि सूरजपाल चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed