फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a old woman murdered

इस्लामनगर में वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
a old woman murdered
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरा में सोमवार रात एक वृद्ध महिला की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। 60 वर्षीय शीला पत्नी ओमी अपनी बेटी मीना और दामाद के साथ रह रही थी। बताते हैं कि वह सोमवार रात घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर में मौजूद बेटी दामाद की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे होकर आ गए। तब कहीं पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शक के आधार पर महिला के दामाद को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दामाद ने ही जमीन के लालच में अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी और गांव के दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी किसी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed