फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A multipurpose auditorium will be constructed at PM Shri GIC with four crore rupees

Budaun News: पीएमश्री जीआईसी में चार करोड़ से बनेगा बहुउद्देश्यीय ऑडिटोरियम

Mon, 08 Sep 2025 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A multipurpose auditorium will be constructed at PM Shri GIC with four crore rupees
राजकीय इंटर कॉलेज। संवाद - फोटो : संवाद
बदायूं। शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों के लिए चार करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। यह ऑडिटोरियम शिक्षा, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के लिए एक बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रत्येक जनपद के एक इंटर कॉलेज में इसका निर्माण होना था। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षण से इसको लेकर प्रस्ताव मांगा गया था। इसमें डीआईओएस की ओर से शासन के निर्देशों के क्रम में उनकी मांग के अनुरूप शहर के राजकीय इंटर कॉलेज का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वहां से प्रस्ताव पास हो गया है, लेकिन अभी धनराशि नहीं मिली है।
विज्ञापन

धनराशि मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग के अनुसार, कॉलेज में जो ऑडिटोरियम बनेगा, उसमें विशेष रूप से एक बड़ा मंच बनाया जाएगा, जहां स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके अलावा, मंच और हाल को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि इसमें इंडोर खेल जैसे शतरंज, टेबल टेनिस और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला, संगीत जैसी गतिविधियों भी हो सकेंगी
विभाग के अनुसार, इस ऑडिटोरियम के निर्माण से छात्रों को कला, संगीत, नाट्य और खेल जैसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए एक आधुनिक मंच मिलेगा। ऐसे में उनको कक्षाओं या किसी प्राइवेट स्थान का सहारा नहीं लेना होगा।


ऑडिटोरियम के तैयार होने के बाद कॉलेज में आयोजनों की संख्या बढ़ेगी। इससे छात्रों का शैक्षिक और सांस्कृतिक अनुभव समृद्ध होगा। इसके अलावा यह स्थल शहर के अन्य स्कूलों और संगठनों के लिए भी उपलब्ध होगा। इससे पूरे क्षेत्र में शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों का स्तर ऊंचा उठ सकेगा। -लालजी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed