{"_id":"6747671f13a3af9b7f0097ca","slug":"a-mason-died-after-falling-from-the-third-floor-in-awas-vikas-colony-badaun-news-c-123-1-sbly1029-130068-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आवास विकास कॉलोनी में तीसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आवास विकास कॉलोनी में तीसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
विलाप करते राजपाल के परिजन। संवाद
बदायूं। आवास विकास कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब राजमिस्त्री तीसरी मंजिल पर तराई कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजमिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव रसूलपुर बिलहरी निवासी राजपाल (40) पुत्र मैकूलाल राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह पिछले एक महीने से थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव मुनीश नगर के मूल निवासी पूरनलाल फौजी के शहर की आवास विकास कॉलोनी में बन रहे मकान में राजमिस्त्री का काम कर रहा था।
बुधवार सुबह वह मकान में पानी की तराई लगाने का काम कर रहा था। तराई करते समय वह पीछे हटा और खुले दरवाजे पर पहुंचते ही तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग जुट गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।