फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a lost boy found in ujhani after period of six years

उझानी में मिला छह साल पहले गायब झारखंड का युवक

Sat, 24 Oct 2015 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 24 Oct 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
a lost boy found in ujhani after period of six years

विज्ञापन
दिल्ली के एनजीओ ने निभाई अहम भूमिका, रमेश को पाकर घरवाले खुश

चार साल तक दिल्ली में रखा गया बंधुआ मजदूर की तरह


 
रमेशचंद्र झारखंड की राजधानी रांची के बसिया थाना क्षेत्र में गुमला निवासी मोतीलाल का इकलौता बेटा है। मोतीलाल को दिल्ली के एनजीओ के जरिए पता लगा कि रमेश उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरीजंगल निवासी मुगीश के पास है। मुगीश ने ही एनजीओ को रमेश के बारे में अवगत कराया था। एनजीओ को मुगीश ने अपना सेलफोन नंबर और पता भी भेजा था। मोतीलाल, उसकी पत्नी नागी और बेटी नानू तड़के एनजीओ के साथ सकरीजंगल पहुंच तो उन्हें रमेश से मिलवा दिया गया। मां-बाप और बहन से मिलन के साक्षी बने ग्रामीणों में प्रधान रिजवान अहमद ने बताया कि मुगीश दिल्ली में व्यापार करता है। करीब दो साल पहले रमेश उसे दिल्ली में मिल गया था। बाद में वह मुगीश के साथ ही रहने लगा। मुगीश के संपर्क में आने से पहले रमेश ने दिल्ली के एक होटल में काम किया। बकौल रमेश, होटल में उसे बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया। मालिक उसे बाहर निकलने नहीं देता था। खाने को रोटी और पहनने को कपड़ों के अलावा कुछ और नहीं दिया जाता था। तीन साल तक रमेश ने होटल में काम किया। शुरूआती साल में वह दिल्ली के किसी दबंग के चंगुल में रहा। दबंग के जरिए ही वह होटल तक पहुंचाया गया था। इधर, मुगीश ने रमेश को उसके परिवार को सौंपे जाने की अभिलेखीय औपचारिकता कोतवाली आकर पूरी कराई। दोपहर में रमेश को लेकर एनजीओ के साथ उसके घरवाले चले गए लेकिन कोतवाली में रमेश से उके परिजनों के मिलन का जो भी साक्षी बना, वह भावुक हो उठा।


नक्सली हमलों से डरा रहता था रमेशचंद्र
उझानी। छह साल मिले बेटे रमेश के बारे में मोतीलाल की मानें तो झारखंड के कुछेक इलाकों में नक्सली हमलों की घटनाएं हो चुकी हैं। जब भी कोई घटना होती, तब-तब रमेश सहम जाता था। एक घटना के बारे में सुनकर छह साल पहले वह गायब हो गया। उसे किसी ने अगवा नहीं किया था। वह तो स्वेच्छा से ही घर छोड़कर निकल पड़ा था। पिता को शक है कि उसके दिलो-दिमाग पर नक्सली घटनाओं को खौफ छा गया। मोतीलाल के साथ पहुंचे एनजीओ से जुड़े कार्यकर्ता ने नाम गोपनीय रखने की कहकर बताया कि रमेश को उसके घरवालों से मिलाने में एसे एक महीना तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed