फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A group of 35 people from Pilibhit set out with Kanwad

Budaun News: कांवड़ लेकर निकली पीलीभीत के 35 लोगों की टोली

Fri, 01 Aug 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A group of 35 people from Pilibhit set out with Kanwad
कछला से गंगाजल लेकर हाईवे से गुजरते कांवड़िया। संवाद
बदायूं। हर-हर, बम-बम बोलते हुए कछला के भागीरथी घाट से जल लेकर कांवड़िया अपने आराध्य के लिए कांवड़ लेकर निकल पड़े हैं। पीलीभीत से आए शिव भक्त सोमेंद्र नाथ ने बताया कि उनकी टोली में 35 लोग हैं। पीलीभीत के गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

टोली में शामिल मंदिर के महंत ओमशंकर शर्मा ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले गंगा स्नान कर सभी कांवड़ों की पूजा और परिक्रमा की। वह बुधवार की रात में ही गंगाघाट पहुंच गए थे। कुछ समय आराम करने के बाद सुबह को पूजापाठ शुरू कर दिया था। गंगाघाट पर राजस्थान और मध्य प्रदेश के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। राजस्थान से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली से कांवड़ भरने आ रहे हैं। घाट पर महर्षि कश्यप सेवाश्रम स्थित शिवलिंग पर अधिवक्ता जितेंद्र कश्यप ने जलाभिषेक किया और महंत हरिओम शर्मा ने विधिवत पूजापाठ कराया।
विज्ञापन

सोमवार को होने वाले जलाभिषेक से पहले शिव भक्तों की लंबी दूरी की टोलियां यहां से निकलना शुरू हो गई हैं। कुछ शिव भक्त जो अभी जल लेकर जा रहे हैं, वह शुक्रवार और शनिवार को जलाभिषेक करेंगे। गंगाघाट से प्रतिदिन शिव भक्तों की तमाम टोलियां निकल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed