फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A girl who went to pluck corn cobs was raped in a corn field

Budaun News: भुट्टा तोड़ने गई बालिका से मक्का के खेत में दुष्कर्म

Fri, 28 Jun 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
A girl who went to pluck corn cobs was raped in a corn field
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका बुधवार शाम मक्का के खेत में भुट्टा तोड़ने गई थी। तभी दूसरे समुदाय के युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बृहस्पतिवार सुबह बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिवार वालों के मुताबिक, उनकी 12 वर्षीय बेटी बुधवार शाम अपने ट्यूबवेल के नजदीक खेत में भुट्टा तोड़ने गई थी। आरोप है कि वहां पहले से दूसरे समुदाय का युवक आस मोहम्मद मौजूद था। वह मक्के का अवशेष पौधा (मकेड़ी) काट रहा था। वह बालिका को मकेड़ी उठवाने के बहाने खेत के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

बालिका ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। वह गालीगलौज करता हुआ मकेड़ी उठाकर खेत से चला गया। उधर, बालिका खेत से अपने घर पहुंची और अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई। उसकी आपबीती सुनकर परिवार वाले भी हैरान रह गए। वह इसकी शिकायत करने थाने जा रहे थे कि रास्ते में दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें घेर लिया और फैसले का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय बालिका के चाचा ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर उन्हें थाने ले गई। उनकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। बालिका के परिवार वालों का आरोप है कि उन्हें बुधवार रात भर थाने में बैठाए रखा गया। उन पर फैसले का दबाव बनाया गया। छुटभैया नेताओं ने उनसे फैसला करने को कहा। जब वह अपनी मांग पर अड़े रहे तो बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बालिका अनुसूचित जाति की है, जिससे इसकी विवेचना सीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed