{"_id":"6adbb98344916faa7007865d","slug":"a-furniture-craftsman-died-after-being-hit-by-a-car-badaun-news-c-123-1-sbly1035-176087-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कार की टक्कर से हुई थी फर्नीचर कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कार की टक्कर से हुई थी फर्नीचर कारीगर की मौत
विज्ञापन
उझानी। सात दिन पहले सड़क हादसे में फर्नीचर कारीगर जीवन शर्मा की मौत के मामले में उनकी पत्नी ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वाहन को लेकर शुरू में पसोपेश बना हुआ था।
मोहल्ला श्रीनारायणगंज के सरौरा इलाके की निवासी खुशबू ने बृहस्पतिवार शाम कोतवाली जाकर पुलिस को हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को उनके पति जीवन शर्मा बाइक से बदायूं रोड पर पहुंचे, जिरौलिया मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जीवन को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पत्नी ने कार का नंबर भी पुलिस को बताया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से उस वक्त पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलते ही आरोपी कार चालक की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। संवाद