फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A friend raped his wife by keeping a knife on her throat

Budaun News: पत्नी के गले पर चाकू रखकर दोस्त से कराया दुष्कर्म

Thu, 21 Nov 2024 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
A friend raped his wife by keeping a knife on her throat
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली महिला के गले पर चाकू रखकर पति ने एक दोस्त से दुष्कर्म कराया। आरोपी शराब के नशे में थे। महिला ने पति को नामजद करते हुए दो अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला, पति के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहती है। आरोप है कि महिला का पति शराबी है। आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता रहता है। बुधवार शाम को वह अपने दो दोस्तों के साथ घर पहुंचा। इसी दौरान उसकी पत्नी के साथ दोस्तों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

महिला ने विरोध किया तो पति ने पत्नी के गले पर चाकू रखकर एक दोस्त से दुष्कर्म कराया। इसी दौरान दूसरा युवक आया तो महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी भाग गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पति के साथ दो दोस्त आए थे। इसमें से एक ने उसके साथ हैवानियत की। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की बात तो सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed