फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A fire broke out in a closed house due to a short circuit, household items burnt

Budaun News: शाॅर्ट सर्किट से बंद घर में लगी आग, घरेलू सामान जला

Sun, 10 Aug 2025 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a closed house due to a short circuit, household items burnt
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय में शनिवार रात साढ़े आठ बजे बंद घर में शार्ट सर्किट से आग गई। इससे कमरों में रखा घरेलू सामान जल गया। दमकल विभाग के कर्मियों में पानी की बौछार डालकर आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय निवासी शोभा देवी अपने दो बेटों के साथ घर में रहती है। शनिवार शाम गेट का ताला लगाकर वह बाजार गईं थी। उनके बेटे भी किसी काम से बाजार गए हुए थे। इसी बीच उनके घर में शार्ट सर्किट से आग लग गईं। घर से निकलते धुंए को देख आस पड़ोस के लोगों में अफरा तफरी मच गई। पड़ोस के लोगों ने शोभा देवी और उनके बेटों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही उनके दोनों बेटे मौके पर पहुंचे। आस पड़ोस के लोग निजी साधनों से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। कुछ देर में कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची और करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। महिला ने बताया कि उनका बेड, सोफा, फ्रिज, कूलर, कपड़े, बर्तन जल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed