{"_id":"67c51cdaf3c45473b705f29c","slug":"a-female-riding-a-scooter-died-after-being-hit-by-a-canter-two-seriously-injured-in-budaun-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार सीएम युवा उद्यमी महिला मित्र की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार सीएम युवा उद्यमी महिला मित्र की मौत, दो गंभीर घायल
Mon, 03 Mar 2025 09:15 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:15 AM IST
सार
Budaun Road Accident: मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर कैंटर की चपेट में स्कूटी आ गई, जिससे स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर घायल हो गईं।
विज्ञापन
हाईवे पर पड़ी स्कूटी और महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Accident In Budaun: बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर रविवार शाम कैंटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। साथ बैठी आशा कार्यकर्ता समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। मृतका महिला सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली थी। वह सीएम उद्यमी थी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले की निवासी आभा द्विवेदी (33) पुत्री सीडी द्विवेदी सीएम युवा उद्यमी महिला मित्र थीं। वह तीन माह पहले ही गोरखपुर से तबादला होकर बदायूं आई थीं। सालारपुर उद्योग केंद्र में उनकी तैनात थी। रविवार को वह स्कूटी से सरिता (32) पत्नी लकी निवासी कुरऊ के साथ उसके मायके सिलहरी जा रही थीं। उनकी स्कूटी पर आशा कार्यकर्ता नीतू (35) पत्नी तेजपाल निवासी आसरा आवास भी सवार हो गईं।
विज्ञापन
हाईवे पर गांव भगवतीपुर के पास सामने से आ रहे कैंटर की चपेट में स्कूटी आ गई। हादसे में तीनों महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। मौके पर पहुंची नवादा चौकी पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टर ने आभा द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सरिता की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया। नीतू का उपचार चल रहा है। हादसे की खबर मिलने पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आभा के परिजनों को हादसे की सूचना दी है।
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव भगवतीपुर के पास रविवार रात साढ़े सात बजे किसी वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची नवादा चौकी पुलिस ने युवक की पहचान बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जरौरा निवासी सुनील कुमार (32) के रूप में की।
युवक शहर से बिसौली की तरफ जा रहा था। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। नवादा चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। मौके से युवक की क्षतिग्रस्त बाइक बरामद कर ली गई।