फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a farmer died in by bull attack

जरीफनगर में सांड़ ने किसान को पटक-पटककर मार डाला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
a farmer died in by bull attack
बदायूं। जरीफनगर में शुक्रवार रात एक सांड़ ने किसान को पटक-पटककर मार डाला। किसान अपने घेर में सो रहा था। मध्यरात्रि के समय सांड़ ने उनके जानवरों पर हमला बोल दिया। उन्होंने जानवरों को बचाने की कोशिश, इससे सांड़ ने उस पर ही हमला बोल दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार रात 12 बजे की है। उस समय जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गपुर निवासी कल्यान सिंह उर्फ कर्रू (45) पुत्र बादशाह अपनी पशुशाला के पास चारपाई डालकर सो रहे थे, जबकि उनके परिवार वाले घर के अंदर सो रहे थे। रात 12 बजे अचानक एक सांड़ कहीं से घूमता हुआ आया और उनकी पशुशाला में घुस गया। सांड़ ने उनके पालतू बैल पर हमला बोल दिया। पशुशाला में पशुओं के रंभाने की आवाज सुनी तो उनकी आंख खुल गई। वह लाठी लेकर सांड़ को भगाने के लिए भागे। उन्होंने सांड़ को भगाने की काफी कोशिश की। सांड़ ने बैल को छोड़ दिया लेकिन उनके ऊपर हमला बोल दिया और उन्हें सींगों पर उठाकर पटक दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग भी जाग गए। वह घर से निकलकर आए। तब तक सांड़ ने किसान को पटक-पटककर अधमरा कर दिया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ गए। उन्होंने किसी तरह सांड़ को भगाया। किसान इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वाले तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार वाले शव को घर ले आए और सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। जिससे जरीफनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शनिवार दोपहर किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। किसान के तीन बेटे हैं। उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इससे पहले भी हो चुकी हैं इस प्रकार की घटनाएं : सांड़ के हमले और लोगों की मौत की घटना जनपद में कोई पहली नहीं है। इससे पहले भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जुलाई 18 में बिसौली के गांव करनपुर में एक वृद्घ किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला था। जनवरी-19 में उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम मुगर्रा में शनिवार को एक सांड़ ने खेत पर रखवाली करने पहुंचे किसान को मार डाला था जबकि इसी साल जुलाई में बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में एक किसान को खेत पर काम करते समय एक सांड़ ने अपने सींगों पर उठा लिया और जमीन पर कई बार पटका, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा एक बालक को भी सीगों पर उठाकर सांड़ ने पटक दिया था। दातागंज में भी एक वृद्घ महिला की सांड़ के हमले में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed