फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A false case was filed against the narrator in Etawah: Aditya Yadav

इटावा में कथावाचक पर दर्ज किया झूठा मुकदमा : आदित्य यादव

Fri, 27 Jun 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A false case was filed against the narrator in Etawah: Aditya Yadav
बिसौली में लोगों की समस्या सुनते सांसद। स्रोत सपा
बिसौली। सपा सांसद आदित्य यादव ने बृहस्पतिवार को बिसौली में जनसुनवाई की। उसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि इटावा में शर्मनाक घटना हुई। कहा कि देश को आजाद हुए वर्षों हो चुके हैं और हर वर्ग को संविधान में समान अधिकार हैं। कहा कि जो लोग अपनी संस्कृति या कथाओं को जानते हैं, उन्हें उसे कहने का पूरा अधिकार है। कथावाचक पर दर्ज किया गया मुकदमा झूठा है। सांसद ने कहा कि यदि दोषियों को सजा नहीं मिली तो पीडीए आंदोलन करेगा। लोकतंत्र जनता से ही मजबूत होता है।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने जिला अध्यक्ष आशीष यादव के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बिजली कटौती, खराब सड़क, पेयजल संकट, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता, शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसी प्रमुख समस्याओं पर बात की। सांसद ने आश्वासन दिया कि हर वाजिब मांग को प्राथमिकता पर संसद में उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष शहनवाज खान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीर सिंह, ग्राम प्रधान रामबाबू यादव, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र प्रताप यादव, विनोद यादव, चंद्रभान जाटव, राकेश प्रजापति, रामबीर सिंह, राहुल यादव, जुगेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed