फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A cremation ground will be constructed in Badullaganj at a cost of 24.36 lakhs

Budaun News: बादुल्लागंज में 24.36 लाख की लागत से बनेगा अंत्येष्टि स्थल

Sun, 07 Sep 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A cremation ground will be constructed in Badullaganj at a cost of 24.36 lakhs
शमशान घाट का भूमि पूजन करते भाजपपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य व अन्य । संवाद
कादरचौक। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बादुल्लागंज में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए शासन से चौबीस लाख छत्तीस हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। शनिवार को गांव से बाहर मनुआनगला रोड पर अंत्येष्टि स्थल का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत व ग्राम प्रधान ललित राजपूत ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर कार्य की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने कहा कि गंगा की दूरी अधिक होने और खराब मौसम में अंतिम संस्कार के समय ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब अंत्येष्टि स्थल बनने से न केवल बादुल्लागंज, बल्कि आसपास के कई गांवों को भी सुविधा मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में मुनीश गुप्ता सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहल पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed