फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A couple returning from Holi celebrations was hit by a vehicle, the husband died.

Budaun News: होली मिलकर लौट रहे दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत

Sat, 07 Mar 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A couple returning from Holi celebrations was hit by a vehicle, the husband died.
बिसौली। भांजी के घर होली मिलकर लौट रहे बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे सहसवान रोड पर गांव फिराजपुर के पास टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां पति की मौत हो गई, जबकि महिला को भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल महिला का निजी अस्पताल ले गए हैं। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


बरेली जिले के थाना व कस्बा सिरौली के रहने वाले नन्हे लाल (32 साल) पुत्र पीतांबर बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल बिसौली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी ममता देवी व बेटा वंश भी था। शुक्रवार करीब चार बजे नन्हे अपनी पत्नी को लेकर बाइक से भांजी के घर सहसवान क्षेत्र में होली मिलने गए थे।
विज्ञापन

बताया कि देर रात ससुराल लौटते समय फिजोजपुर गांव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने नन्हे को मृत घोषित कर दिया। हादसे की की सूचना पर ससुराल पक्ष के तमाम लोग मौके पर आ गए। घायल ममता को निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed