फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A couple on a motorcycle were robbed while on their way to attend a wedding.

Budaun News: शादी में शामिल होने से जा रहे बाइक सवार दंपति से लूटपाट

Thu, 05 Feb 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A couple on a motorcycle were robbed while on their way to attend a wedding.
आसफपुर। पत्नी व साली के साथ शादी में शामिल होने चंदौसी जा रहे बाइक सवार के साथ बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार दंपति से पांच हजार रुपये, मोबाइल व पायल लूटकर हवा में तमंचा लहराते हुए बदमाश भाग निकले। सूचना के बाद हमेशा की तरह पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

लूट की घटना फैजगंज थाना क्षेत्र के आसफपुर-दबतोरी रोड पर देर शाम हुई। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी गांव निवासी संजय भारतीय अपनी पत्नी और साली के साथ बाइक से चंदौसी शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही वे फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर के निकट रेलवे लाइन के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उन्होंने तमंचा दिखाकर संजय के पास से पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन और पायल आदि लूट ली। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फैजगंज और बिसौली पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के क्षेत्र में जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने अरिल नदी की कटरी क्षेत्र में नाकेबंदी कर कांबिंग की, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित संजय भारतीय ने घटना के बाद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed