फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A Class 5 student who went to meet his friends died under suspicious circumstances.

Budaun News: दोस्तों से मिलने गए कक्षा पांचवीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 22 Aug 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 22 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A Class 5 student who went to meet his friends died under suspicious circumstances.
- शैलेश का फाइल फोटो
बदायूं। दोस्तों से मिलने घर से निकले कक्षा पांचवीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। करीब पांच घंटे बाद उसका शव गांव के बाहर सरकारी ट्यूबवेल के पास मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

सहसवान थाना क्षेत्र के वाजीरपुर गांव निवासी शैलेश (12) पुत्र शैतान सिंह अपनी ननिहाल मुजरिया थाना क्षेत्र के शेखनगला गांव में मामा उमेश के पास रहकर मुजरिया के एक स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ता था। उमेश के मुताबिक, शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद शाम के समय शैलेश गांव के बाहर एक खोखे पर दोस्तों से मिलने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। करीब दो-तीन घंटे तक शैलेश के वापस न आने पर ननिहाल के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद रात करीब 10 बजे गांव के बाहर सरकारी ट्यूबवेल नंबर 102 के पास उस का शव पड़ा मिला। वहीं, ग्रामीणों में उसके ट्यूबवेल पर करंट की चपेट में आने की भी चर्चा है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

- शैलेश का फाइल फोटो

- शैलेश का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed