फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A child who went to take a bath in the Ganges drowned, mourning in the house

Budaun News: गंगा स्नान करने गया बच्चा डूबा, घर में मातम

Tue, 06 May 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A child who went to take a bath in the Ganges drowned, mourning in the house
सहसवान। तहसील क्षेत्र में गांव बसौलिया के पास घाट पर नहाने के दौरान एक बालक गंगा में डूब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर तहसील प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव बसौलिया मजरा टोंटपुर करसरी निवासी बू अली का 11 वर्षीय पुत्र शाकिब सुबह करीब 11:30 बजे हम उम्र बच्चों के साथ गंगा किनारे खेल रहा था। इस दौरान वह नहाने के लिए गंगा में चला गया। पानी गहरा होने के कारण डूब गया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए और बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर हल्का लेखपाल कौशल कुमार, प्रेम सिंह और राजस्व निरीक्षक ब्रजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बालक के शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इंकार कर दिया है। इसके बाद शव परिजनों सौंप दिया गया और उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बालक की मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed