फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A case has been registered against five people for setting a house on fire.

Budaun News: घर में आग लगाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 09:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:21 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against five people for setting a house on fire.
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा में 26 अक्तूबर 2022 की रात को दो अधिवक्ता भाइयों के घर में आग लगी थी। आग से सिलेंडर फट गया और भारी नुकसान हुआ था। इस मामले में लक्ष्मण प्रसाद ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता लक्ष्मन प्रसाद और उनके भाई हरप्रसाद ने बताया कि 26 अक्तूबर 2022 की रात वह अपने घर में सो रहे थे। तभी उनके आंगन में पटाखा गिरा और आग लग गई। इससे उनका करीब एक अरब का नुकसान हुआ था। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही थी। पुलिस ने संपत्ति विवाद का मामला मानकर कार्रवाई नहीं की। इसलिए पीड़ितों ने कोर्ट में वाद दायर किया। उन्होंने मोहल्ले के असीम पुत्र योगेंद्रवीर, अर्जुन, नीरु, सुधा, सुबोध रस्तोगी पर पटाखा फेंकने का आरोप लगाया। इसके बाद घर में आग लग गई। इससे घर में रखा सिलिंडर फटा और तीन दिनों तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसमें घर में रखा पुस्तैनी सोने चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान जल गया। आग से करीब एक अरब रुपये का नुकसान हो गया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो सामने आएगा। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed