फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A bike rider was fired upon on Alapur Road, he narrowly escaped.

Budaun News: अलापुर रोड पर बाइक सवार पर फायरिंग झोंका, बाल-बाल बचा

Sun, 05 May 2024 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
A bike rider was fired upon on Alapur Road, he narrowly escaped.
बदायूं। रसूलपुर बिलहरी गांव के नजदीक बाइक सवार पर फायर झोंक दिया गया। बाइक सवार युवक का कहना है कि कार सवार लोगों ने उसका पीछा किया। उसकी ओर तीन फायर किए लेकिन वह बाल-बाल बच गया। थाना पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाइक सवार शिवम कुमार कादरचौक क्षेत्र के गांव कटिन्ना बरचऊ का रहने वाले हैं। वह शनिवार दोपहर बाइक लेकर अलापुर की ओर जा रहे थे। बाइक रसूलपुर बिलहरी गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी कार सवार लोगों ने पीछा किया। उसने कार सवारों से बचने की कोशिश की। इस दौरान उन लोगों ने बाइक में टक्कर मार दी और फिर उसके ऊपर तीन फायर किए गए। उसने मंडी पुलिस चौकी पर आकर मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि सूचना मिली है। इसकी छानबीन कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसमें जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed