{"_id":"6a723525d38f89c1040396f8","slug":"a-bike-hit-three-women-while-they-were-crossing-the-road-badaun-news-c-123-1-sbly1035-170032-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क पार करते समय बाइक ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क पार करते समय बाइक ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर
Wed, 05 Aug 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल नसरीन अपने मासूम बेटे के साथ। स्रोत: वीडियो ग्रैव
उझानी। दिल्ली हाईवे पर गांव तिगोड़ा के पास बाइक ने तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में लहूलुहान महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसा मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव तिगोड़ा निवासी मुन्नी देवी (45) पत्नी केहरी सिंह, यादवती (40) पत्नी नितेश सिंह और गुड्डो देवी (42) पत्नी राजकुमार सड़क पार कर परिचित महिला के घर जाने के लिए निकलीं, इसी दौरान विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार बाइक ने तीनों को टक्कर मार दी। बाइक सवार भी सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में घायल तीनों महिलाओं के शोर मचाने ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाइक सवार को पकड़ने के बाद घायल महिलाओं को एबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें एक महिला का पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा बदायूं रोड पर सोमवार की शाम बाइक सवार कासगंज में जय जयरामनगर निवासी आमिर (24) पुत्र नासिर, उनकी पत्नी नसरीन (22) और एक साल के उरान को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक पिकअप को बदायूं की तरफ दौड़ा ले गया। तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। हेलमेट लगाए होने से आमिर के सिर में चोट नहीं आई। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप और उसके चालक की तलाश की जा रही है।