फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बेकाबू सांड़ ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर मार डाला

बेकाबू सांड़ ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर मार डाला

Fri, 29 Mar 2019 12:33 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू सांड़ ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर मार डाला
दातागंज (बदायूं)। शासन और प्रशासन के लावारिस पशुओं को गोशाला में रखे जाने के दावे उस वक्त फेल हो गए, जब क्षेत्र में घूम रहे एक बेकाबू सांड़ ने खेत पर जा रही वृद्ध महिला पर हमला बोल दिया और उसको सींगों पर उठाकर पटक-पटककर मार डाला। इससे न सिर्फ महिला के परिवार में कोहराम मच गया, बल्कि क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

शांति देवी (65) पत्नी डोरीलाल दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहरपुर निवासी थी। बेहद गरीब होने के कारण वह जंगल में लकड़ियां आदि बीनकर अपने घर का चूल्हा जलाती थीं। उनका एक बेटा मजदूरी करता है। परिवार का गुजारा जैसे तैसे करके चलता है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह लकड़ियां बीनने घर से निकली थीं। वह घर से निकलकर म्याऊं रोड पर पहुंची थी कि उसी समय जंगल में खुले घूम रहे एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते वृद्धा को कई बार उठाकर जमीन पर पटक दिया। उस दौरान खेतों में काम कर रहे और पीछे से आ रहे लोग वृद्धा की चीखें सुनकर घबरा गए और लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने किसी तरह सांड़ को भगाया, लेकिन तब तक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। वह बेहोश भी हो गई। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और वृद्धा को गांव के ही प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। वहां से वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया लेकिन वहां भी इलाज नहीं मिला। परिवार वाले वृद्धा को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लेकिन देर शाम तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed