फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सहसवान में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय दो कर्मचारी झुलसे

सहसवान में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय दो कर्मचारी झुलसे

Thu, 04 Oct 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
सहसवान में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय दो कर्मचारी झुलसे
सहसवान। स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय स्काई लिफ्ट विद्युत लाइन से टकराने के चलते दो पालिका कर्मी झुलस गए। हालत गंभीर होने पर दोनों कर्मचारियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक कर्मचारी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 11 बजे नगर के बीच बदायूं मेरठ हाईवे पर अकबराबाद चैराहे पर हुआ। पालिकाकर्मी नन्हे पुत्र गंगाराम निवासी अकबराबाद और असलम पुत्र बाबू निवासी पट्टी यकीन मुहम्मद पालिका की स्काई लिफ्ट से चौराहे पर लगी मरकरी लाइट को ठीक कर रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट वहां से गुजर रही बिजली लाइन से टकरा गई। करंट की चपेट में आकर दोनों कर्मचारी झुलस कर घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल नन्हे की हालत नाजुक बताई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed