{"_id":"5b674d0b4f1c1ba03e8b54cf","slug":"91533496587-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की सुरक्षा को हाईवे पर रहा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की सुरक्षा को हाईवे पर रहा अलर्ट
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बरेली-मथुरा और मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार को अलर्ट जारी रहा। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए कुछ पुलिस वाले कांवड़ियों के बीच भगवा भेष में रहे। खुफिया एजेंसियां भी सतर्क रहीं। कछला गंगाघाट से लेकर जिले की सीमा तक पुलिस पिकेट रही। सर्किल अफसर और थानेदार अपने इलाके पर नजर बनाए रहे। मोबाइल टीमें लगातार भ्रमण करतीं रहीं। एसएसपी अशोक कुमार और एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने खुद हाईवे पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
सूबे के कई जिलों में कांवडिय़ों की सुरक्षा को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका है। हालांकि बदायूं पुलिस प्रशासन पहले से कांवडिय़ों की सुरक्षा को लेकर सजग है। बदायूं के अलावा आसपास के जिलों से कांवड़िया कछला गंगाघाट जल भरने जाते हैं। सावन का दूसरा रविवार होने की वजह से कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों की खासी भीड़ रही।
कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिले में पहले से पुख्ता इंतजाम हैं। मगर अलर्ट के बाद विवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। बरेली-मथुरा और मुरादाबाद-फर्रुखाबाद दोनों हाईवे पर विशेष सुरक्षा इंतजाम रहे। शहर से लेकर जिले की सीमओं तक जगह-जगह पुलिस की टीमें तैनात थीं। साथ ही बदायूं से लेकर कछला तक कई पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार घूम रहीं थीं। इस दौरान पड़ने वाले थानों के प्रभारी निरंतर जायजा लेते रहे। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए कुछ पुलिस वालों को भगवा कपड़ों में मुस्तैद किया गया, जो कांविड़यों के बीच हाईवे पर इधर-उधर घूमते रहे। हालांकि कांवड़ियों के हुजूम के कारण पुलिस वाले भी शिव भक्ति के गानों पर झूमते दिख रहे थे। भोले की जय-जयकार के बीच कांवड़िये अपने काफिले के साथ हाईवे से गुजरते रहे।