फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भव्य समारोह के बीच अाज शपथ लेगी नगरीय सरकार

भव्य समारोह के बीच अाज शपथ लेगी नगरीय सरकार

Tue, 12 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
भव्य समारोह के बीच अाज शपथ लेगी नगरीय सरकार
गांधी ग्राउंड में हो रही सफाई। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बदायूं। शहर नगर पालिका चेयरमैन और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गांधी ग्राउंड में आयोजित होगा। कार्यक्रम मंगलवार दोपहर दो बजे शुरू होगा। इसके लिए गांधी ग्राउंड में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं हैं। ग्राउंड में तीन हजार कुर्सियां और 100 सोफों की व्यवस्था की गई है। टेंट केसरिया रंग का होगा। नगर पालिका परिसर और चेयरमैन के कमरे को भी भगवा रंग में रंगा गया है।
शासन की ओर से शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। जिले में नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण की तैयारियां चरम पर हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को चेयरमैन, सदस्यों को शपथ दिलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर नगर पालिका के लिए चेयरमैन, सदस्यों को गांधी ग्राउंड में शपथ दिलाई जाएगी। ।
विज्ञापन

---
भगवा हुई पालिका
नगर पालिका प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। गांधी ग्राउंड के मुख्यद्वार को भगवा रंग में रंगा गया है। इसके अलावा टेंट से लेकर लेकर कुर्सियां भी भगवा रंग की होंगी। नगर पालिका चेयरमैन शपथ ग्रहण के बाद में कार्यालय पहुंचेंगी। इसको लेकर नगर पालिका प्रांगण में भी रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। नगर पालिका परिसर से लेकर चेयरमैन का कमरा भी पूरी तरह से भगवा रंग में रंगा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह
गांधी ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य नगर पालिका चेयरमैन, सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह दो बजे शुरू होगा। इसके बाद में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी सदस्य शामिल रहेंगे।
----
दिनभर सही होते रहे शौचालय
नगर पालिका परिसर में खराब हो चुके शौचालयों को कर्मचारी दिनभर सही करते रहे। वहीं पालिका परिसर में लगे पेड़ों की छंटाई की गई। गमले, फर्श आदि को ठीक करने के लिए दिनभर कर्मचारी लगे रहे।
----
तहसील में एसडीएम दिलाएंगे शपथ
छह नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में संबंधित तहसील के एसडीएम शपथ दिलाएंगे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने इसके लिए सभी को निर्देशित किया। तहसीलों में भी शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

----
नामों में किया जा सकता है बदलाव
शहर नगर पालिका के चेयरमैन पद पर रहते हुए आबिद रजा और उनकी पत्नी फात्मा रजा ने पालिका परिसर में निर्माण और सुंदरीकरण कराया था। मुख्य सभा कक्ष का सुंदरीकरण कराकर उसे रजा हॉल का नाम दिया गया। वहीं नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज की ओर खाली पड़ी भूमि पर रजा विश्रामगृह का निर्माण कार्य कराया था। नगर पालिका की मुख्य भवन की छत पर रजा लाइब्रेरी बनाई। चर्चा है कि भाजपा से चुनी गई नई चेयरमैन बोर्ड में प्रस्ताव लाकर इन नामों को परिवर्तन कर सकती हैं। इनकी जगह पर किसी महापुरुष, शहर के दिवंगत नेताओं और नामचीन हस्तियों के नाम पर दिए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed