फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आज खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

आज खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

Fri, 01 Dec 2017 12:12 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
आज खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। निकाय चुनाव में 1917 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा शुक्रवार को खुलेगा। जिले की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 211 और सदस्य पद के लिए 1706 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। मतगणना एक दिसंबर को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सुबह आठ बजे शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिला और तहसील मुख्यालयों पर मतगणना स्थलों की किलेबंदी कर दी गई है। मतगणना स्थल तक जाने वाले प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाए गए हैं, जहां सुरक्षा कर्मियों की तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

बदायूं नगर पालिका परिषद की मतगणना मंडी समिति में होगी। यहीं पर नगर पालिका ककराला, नगर पंचायत गुलड़िया, नगर पंचायत सखानूं, नगर पंचायत कुवरगांव के वोटों की गिनती भी होगी। नगर पालिका उझानी, नगर पंचायत कछला की मतगणना उझानी कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में होगी। इसी तरह बिसौली नगर पालिका, नगर पंचायत सैदपुर, नगर पंचायत फैजगंज, नगर पंचायत मुड़िया, नगर पंचायत वजीरगंज के वोटों की गिनती बिसौली मंडी समिति परिसर में होगी। बिल्सी नगर पालिका, नगर पंचायत इस्लामनगर, नगर पंचायत रुदायन की मतगणना बिल्सी मंडी परिसर में होगी। नगर पालिका सहसवान की मतगणना सहसवान मंडी में होगी। जबकि नगर पालिका दातागंज, नगर पंचायत उसावां, नगर पंचायत उसहैत, नगर पंचायत अलापुर की मतगणना दातागंज मंडी समिति में होगी।
विज्ञापन

---
बदायूं में 130118 में से 66124 मतदाताओं ने अध्यक्ष पद पर आठ, सदस्य पर 256 प्रत्याशियों के लिए वोट डाला। ककराला में 26771 में से 17302 मतदाताओं ने अध्यक्ष पद पर 12, सदस्य पद पर 109 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले गए। नगर पालिका बिसौली में 24265 में से 26032 मतदाताओं ने अध्यक्ष पद पर 12 और सदस्य पर 121 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया। नगर पालिका उझानी में 45866 में से 27196 वोटरों ने अध्यक्ष पद पर आठ, सदस्य के लिए 141 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग की। नगर पालिका बिल्सी के लिए 16820 में से 12006 ने अध्यक्ष पद के 11 और सदस्य पद के 112 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले । नगर पालिका सहसवान में 50386 में से 29864 मतदाताओं ने अध्यक्ष पद के लिए 11, सदस्य के लिए 153 प्रत्याशियों के लिए वोट मतदान किया तो नगर पालिका दातागंज में 21083 में से 13475 वोटरों ने अध्यक्ष पद के लिए नौ और सदस्य के 99 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed