{"_id":"59b4c0a54f1c1be47f8b59d2","slug":"91505018021-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत, तीन घायल
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ककराला। दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसा मलंगू बाले बाग के पास शनिवार शाम करीब चार बजे हुआ। कस्बे के मोहल्ला पाटिया वार्ड नंबर दो निवासी मोहम्मद कादिर मां शहनाज को बाइक पर बैठाकर उसहैत से घर लौट रहा था। रास्ते में मलंगू वाले बाग के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर बेहटा डंबरनगर निवासी रज्जाक था। उसकी बाइक पर आसिफ बैठा था। इस हादसे में बाइक सवार शहनाज की मौत हो गई। जबकि हादसे में मोहम्मद कादिर निवासी ककराला, रज्जाक, आसिफ, अहद फरमान बेहटा डंबर नगर जख्मी हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ------
फोटो-09बीडीएन-51 बस की चपेट में आकर पिता- पुत्र घायल
अलापुर/म्याऊं। प्राइवेट बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बघौरा निवासी 40 वर्षीय रामलडै़ते अपने 19 वर्षीय पुत्र राजीव के साथ शनिवार दोपहर हजरतपुर गए थे। लौटते वक्त रास्ते में दातागंज मार्ग पर बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी राहुल पुंडीर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।