{"_id":"6a0e178653715355530fcc41","slug":"8611-lakh-rupees-approved-for-chakolar-garruiya-road-badaun-news-c-123-1-bdn1036-164315-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चकोलर-गररुईया मार्ग के लिए 86.11 लाख रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चकोलर-गररुईया मार्ग के लिए 86.11 लाख रुपये स्वीकृत
Thu, 21 May 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 21 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर विधानसभा क्षेत्र में चकोलर से गररुईया मार्ग तक 1.10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने इस परियोजना के लिए 86.11 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से यह सड़क बनेगी, इससे कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, इसके कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विधायक ने सड़क निर्माण के लिए मंडी परिषद को कई बार पत्र लिखे थे और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से भी मुलाकात कर इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने उनसे मिलकर निर्माण की मांग की थी, इसके बाद उन्होंने 22 फरवरी 2024 को शासन को स्वीकृति के लिए पत्र दिया था। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में संतोष का माहौल है।