फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जनशिकायत कंट्रोल रूम शुरू

जनशिकायत कंट्रोल रूम शुरू

Tue, 01 Jan 2019 07:26 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 01 Jan 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
जनशिकायत कंट्रोल रूम शुरू
जनशिकायत कंट्रोल रूम शुरू
विज्ञापन

बदायूं। कलक्ट्रेट में मंगलवार से जन शिकायत कंट्रोल रूम की शुरुआत हो गई। डीएम ने नए साल पर अपने अर्दली मोहन सिंह राणा और अनुसेवक जगदीश प्रसाद से जन शिकायत कंट्रोल रूम का उद्घाटन करवाया।

जनता को कहीं से जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े इसके लिए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट में जन शिकायत कंट्रोल रूम की स्थापना करवाई है। इसके पीछे डीएम का मानना है कि दूरदराज से आने वाले व्यक्ति को आने-जाने में दिक्कत के साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है। उसे तब बेहद निराशा होती है जब संबंधित अधिकारी जिला मुख्यालय पर नहीं मिलते। जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए ही डीएम दिनेश कुमार सिंह ने नववर्ष से कलक्ट्रेट में जन शिकायत कंट्रोल रूम खोलने का निर्णय किया। जिसको आज अमलीजामा पहना दिया गया।
विज्ञापन

-----
बेहद भावुक थे दोनों कर्मचारी
अर्दली मोहन सिंह राणा और अनुसेवक जगदीश प्रसाद ने इस बात की कल्पना ही नहीं की थी कि डीएम उन्हें इतना सम्मान देंगे। उद्घाटन के समय वह काफी भावुक दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed