फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बारिश का कहर, दो स्थानों पर घर गिरने से चार की मौत, 10 जख्मी

बारिश का कहर, दो स्थानों पर घर गिरने से चार की मौत, 10 जख्मी

Sat, 25 Aug 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 25 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
बारिश का कहर, दो स्थानों पर घर गिरने से चार की मौत, 10 जख्मी
नगर के मोहल्ला मुईउदद्दीनपुर में खंडहर दीवार के धराशाई हो जाने से मलबे में दब 10 लोग गए। आवाज सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि  बाकी 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। एसडीएम, सीओ भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।       
विज्ञापन

बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है। यह हादसा शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे हुआ। मोहल्ला मुईउद्दीनपुर में एक खंडहर दीवार के नीचे कुछ लोग बैठे थे और कुछ खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ही यह दीवार भरभराकर गिर पड़ी। 13 लोग मलबे के नीचे दब गए। दीवार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर आ गए। उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां पर फराज (08) पुत्र रिजवान, अरशद हुसैन (65) पुत्र मुन्ने खां और आरिफ हुसैन (48) पुत्र गालिब हुसैन को मृत घोषित कर दिया गया। घायल मुन्ने खां (70) मुन्ने अंसारी (43) मोहम्मद आसिफ (50) मोहम्मद उमर, दूल्हे,  अदीब, सलाम, इसरार, मुर्शरफ, मुर्शरत को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल को भेज दिया गया। इनमें कुछ ही हालत नाजुक बताई जा रही है।       
विज्ञापन

हादसे की खबर  सुनते ही एसडीएम अरुण मणि त्रिपाठी, सीओ मुन्ना लाल, इंसपेक्टर कोतवाली कुशलवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो जाने और बाकी 10 लोगों के घायल होने से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।        
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्ने खां और मोहम्मद उमर बरेली रेफर       
बदायूं। जिला अस्पताल में आए घायल मुन्ने  खां और  मोहम्मद उमर की हालात नाजुक होने पर दोनों  को बरेली रेफर किया गया है। दोनों की नीचे का शरीर कुचल गया है।       ------------
ईद पर दिल्ली से आया था आसिफ       
सहसवान। कहते हैं कि मौत कहां और किस समय होगी कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही हुआ दीवार के मलबे में  दबकर मरे आसिफ हुसैन के साथ। पीड़ित परिजनों ने बताया कि आसिफ दिल्ली के नवी करीम क्षेत्र में एक पर्स बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। वह ईद की वजह से ही घर आया था। 

जिसने सुना...दौड़ पड़ा मोहल्ला मुईउद्दीनपुर की ओर       
सहसवान। इस  हादसे के बारे में जिसने भी सुना वह मौके की ओर दौड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग मुईउद्दीनपुर पहुंच गए। सभी के  मुख से यहीं निकल रहा था हे ऊपरवाले यह क्या हुआ। हादसे की खबर हवा के साथ पूरे नगर में फैल गई थी। 

जिसकी है दीवार वह पहले ही जा चुका है दूसरे मोहल्ले में       
सहसवान। मोहल्ला मुईउद्दीनपुर के कई लोगों ने बताया कि  हादसे का सबब बनी खंडहरनुमा दीवार जिस व्यक्ति की है वह कई साल पहले ही यहां से दूसरे मोहल्ले में रहने को चला गया। दीवार की ऊंचाई करीब 10-12 फुट बताई गई।

मौत बनकर गिरी कच्चे मकान की छत, बालक की जान गई
मां और दो बेटे घायल, एसडीएम पहुंचे मौके पर 

इस्लामनगर। कस्बे के मोहल्ला अफगान नई बस्ती में  तड़के बरसात में एक मकान की छत गिर जाने से उसके नीचे दब जाने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां और दो अन्य बच्चे घायल हो गए। 

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे नूरमोहम्मद के मकान की कच्ची छत गिर पड़ी। उनकी पत्नी अनीशा (30)  अपने बेटे यासमीन (10) लतफ (08) और हसन (04) मलबे में दब गए। नूर मोहम्मद आवाज सुनकर अंदर की ओर भागे। बाद में आसपास के तमाम लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल ले जाया गया।   जहां पर डॉक्टरों ने हसन को मृत घोषित कर दिया, जबकि नाजुक हालत होने पर मां अनीशा के साथ ही बेटे यासमीन और लतफ को रेफर कर दिया गया। चेयरमैन पति हाजी मुशाहिद अली और पूर्व चेयरमैन वाहिद खान भी पहुंच गए।  कुछ ही देर में एसडीएम बिल्सी लाल बहादुर, तहसीलदार बिल्सी कस्बा लेखपाल योगेश शर्मा और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को चंदौसी भेजा गया है। नूर मोहम्मद गुजरात में रहकर कपड़ों की फेरी लगाता है। दो दिन पूर्व ही परिवार में किसी शादी होने पर वह यहां आया है। पूर्व चेयरमैन वाहिद खान ने अधिकारियों से पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने को कहा है। चेयरमैन पति हाजी मुशाहिद अली ने आर्थिक सहायता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed