{"_id":"5a86dc084f1c1bd04b8b5e34","slug":"81518787592-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में कुता आने पर फिसली बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में कुता आने पर फिसली बाइक, महिला की मौत
Updated Fri, 16 Feb 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते के टकराने से बाइक
फिसली, महिला की मौत
वितरोई स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
रास्ते में अचानक बाइक से कुत्ता टकरा गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। जिसकी वजह से बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लभारी का मूल निवासी कृष्णमोहन मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला अपनी ससुराल में रहता है। शुक्रवार दोपहर वह पत्नी गुड्डो देवी(42) साथ बाइक से घर से चला। बिसौली-कासगंज रोड पर वितरोई स्टेशन के पास अचानक सामने से कुत्ता कृष्णमोहन की बाइक से टकरा गया। इससे संतुलन बिगड़ने पर कृष्णमोहन और उनकी पत्नी गुड्डो देवी बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। गुड्डो के सिर में गंभीर चोट आने से खून बहने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस में गुड्डो को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का पता लगने पर रसूला और लभारी गांव से रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। दरोगा संजय कुमार शर्मा ने बताया कि कृष्णमोहन ने हादसा इत्तेफाकिया बताते हुए पोस्टमार्टम कराने पर सहमति व्यक्त की तो शव को कब्जे में ले लिया गया। पति ने कृष्णमोहन ने बताया कि गुड्डो का फुफेरा भाई फर्रुखाबाद में रहता है। दो दिन बाद उसकी शादी होनी है। वहां जाने के लिए वह गुड्डो को ट्रेन में बैठान वितरोई स्टेशन जा रहा था।