फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नियमों को ताख पर रखकर चहेतों को दे दीं स्टाफ नर्स की नौकरी

नियमों को ताख पर रखकर चहेतों को दे दीं स्टाफ नर्स की नौकरी

Sat, 18 Nov 2017 11:53 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
नियमों को ताख पर रखकर चहेतों को दे दीं स्टाफ नर्स की नौकरी
नर्स - फोटो : डेमो
बदायूं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत जिले में वर्ष 2016 में हुई 85 स्टाफ नर्सों की संविदा पर नियुक्ति में नियमों की अनदेखी कर दूरदराज जिले के अभ्यर्थियों को भर्ती कर लेने का मामला शासन तक पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कराने के डीएम को आदेश दिए हैं। डीएम ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है और एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की है। सो सेहत महकमे में खलबली मची है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एनआरएचएम के तहत वर्ष 16 में 85 स्टाफ नर्स की संविदा पर नियुक्ति की गई थी। बदायूं जिले के भी कई अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था मगर उन्हें नियुक्ति नहीं मिल सकी थी। तब बदायूं निवासी हिमांशु शर्मा ने शासन को शिकायत भेजी थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि स्टाफ नर्स की भर्ती में पूरी तरह नियमों की अनदेखी की गई है। आरोप था कि भर्ती में बदायूं और मंडल के अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया गया। आजमगढ़, बनारस, इलाहाबाद आदि जिलों के चहेते अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई। स्टाफ नर्स को 18 से 20 हजार रुपये तक प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। इस बारे में पूछे जाने पर सीएमओ डॉ.नेमी चंद्रा ने बताया कि हिमांशु शर्मा ने शासन को शिकायत भेजी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी बदायूं को पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि डीएम दिनेश कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की है। जिसमें वह सीएमओ और सिटी मजिस्ट्रेट को सदस्य बनाया गया है। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि वह एक सप्ताह के अंदर पूरी जांच रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराए, ताकि शासन को पूरे मामले से अवगत कराया जा सके। इधर, सूत्र बता रहे हैं कि शासन के आदेश पर हो रही जांच के बाद से सेहत महकमे के संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों में भी खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मामले से जुड़ी पत्रावलियां निकलीं
सीएमओ डॉ.नेमी चंद्रा ने बताया कि इस मामले से जुड़ी पत्रावली को निकाल लिया गया है। शिकायतकर्ता के आरोप के आधार पर टीम जांच करेंगी। जो भी सत्यता होगी उससे डीएम को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed