{"_id":"59b9791f4f1c1b9a688b4685","slug":"81505327391-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों की अंदेखी पर चला ट्रेफिक पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों की अंदेखी पर चला ट्रेफिक पुलिस का डंडा
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। अमर उजाला में खबर छपने के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की नींद बुधवार को कुछ देर के लिए टूटी। ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर कई वाहन पकड़े, लेकिन चेतावनी देकर छोड़ दिया।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर वाहन चालक बेहद लापरवाह हैं। इस लापरवाही की खबर अमर उजाला में छपने के बाद बुधवार को यातायात पुलिस ने पुलिस लाइंस चौराहा और इंद्रा चौक पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान विशेषकर स्कूली वाहन चेक किए गए। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई ऐसे स्कूली वाहन पकड़े जिन पर मौजूद चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और न ही गाड़ी के कागजात थे। चूंकि उस वक्त गाड़ियों में बच्चे सवार थे, जिससे पुलिस ने चेतावनी देकर जाने दिया।