फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   800m Bdwar College Old students of the dominant

800 मीटर में भदवार कॉलेज  की छात्राऔं का रहा दबदबा

Thu, 20 Oct 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
800m Bdwar College Old students of the dominant
800 मीटर में भदवार कॉलेज  की छात्राऔं का रहा दबदबा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
62वीं जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह का हुआ शानदार आगाज
खिलाड़ियों ने दिखाया दम-खम, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

 स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 62वीं जनपदीय युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को हो गया। उद्घाटन जिला मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। दम-खम दिखाते हुए खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ा। 800 मीटर दौड़ में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज उझानी की छात्राएं आगे रहीं।
एनए इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बालिका सीनियर वर्ग में दौड़ हुई। इसमें 800 मीटर में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी की जशोदा ने बाजी मारी। वहीं जूनियर वर्ग में भी इसी स्कूल की छाया ने प्रथम स्थान पाया। बालक जूनियर वर्ग में मुन्नालाल इंटर कॉलेज वजीरगंज के प्रवेश कुमार ने प्रथम स्थान पाया। जबकि सब जूनियर में हुई 600 मीटर दौड़ में नन्हूमल जैन इंटर कॉलेज, बिल्सी के अंगद आगे रहा। गोला फेंक, शॉट पुट में महेश बाल विद्या मंदिर की शालू आगे रही। इसके अलावा केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हरविलास उझानी, राधेलाल कॉलेज कछला के भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इससे पूर्व मास्ट पास्ट निकाला गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इससे पूर्व उद्घाटन अवसर पर सीडीओ अच्छे लाल यादव ने मार्च पास्ट की सलामी ली। साथ ही गुब्बारों और कबूतरों को उड़ाकर शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चे विशेष प्रतिभावान और सौभाग्यशाली हैं। जिनकों इसमें हिस्सा लेने का मौका मिला। डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा कि लंबे अरसे के बाद इस प्रतियोगिता का निर्धारित समय से उद्घाटन हुआ है। इससे प्रतिभागियों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ा। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि अनुशासित ढंग से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जाए तो अधिक आनंद आता है। वहीं गत वर्ष के चैंपियन रहे खिलाड़ी मशाल लेकर दौड़े। प्रतियोगिता की अध्यक्षता डीआईओएस राकेश कुमार ने की। इस मौके पर डॉ. योगेश्वर सिंह, मोहम्मद खिजर अहमद, सुनील मिश्रा, वाईके सिंह, डॉ. अमलेश गुप्ता, विनय शर्मा आदि रहे। संचालन सुभाषचंद्र मिनोचा और रमेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

------
पहले दिन अव्यवस्था
के बीच दौड़े खिलाड़ी
बदायूं। स्टेडियम में शुरू हुईं खेल प्रतियोगिता में अव्यवस्था भी देखने को मिली। नंगे पैर ट्रैक पर दौड़ने उतरे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ट्रैक को बेहतर साफ नहीं किया गया था। वहां पड़ी छोटी-छोटी कंकड़ उनके पांव में चुभ रहीं थीं। वहीं कई खिलाड़ियों का कहना था कि उन्हें किट उपलब्ध नहीं कराई गई। हालांकि आयोजकों का कहना है कि खेल से पूर्व मैदान को ठीक ढंग से साफ कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed