फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   77 percent ration card linked with aadhar

आधार कार्ड से लिंक हो चुके 77 फीसदी राशनकार्ड

Wed, 04 Jan 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 04 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
77 percent ration card linked with aadhar
Ration card
जिले के तीन शहरों में प्वाइंट ऑफ सेल (पॉस) मशीन से राशन वितरण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिले में राशनकार्ड धारकों को तेजी के साथ आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। अब तक करीब 77 फीसदी राशन आधार कार्ड से लिंक किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

जिले में अंत्योदय और पीएचएच के तीन लाख 94 हजार 857 राशन कार्ड धारक हैं। इन राशनकार्ड धारकों को आधार कार्ड से लिंक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी गति से काम जारी रहा तो वित्तीय वर्ष के अंत 90 फीसदी राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएंगे, क्योंकि फरवरी में पॉस मशीन के जरिए तीन नगर निकायों दातागंज, इस्लामनगर एवं गुलड़िया में राशन और केरोसिन वितरित किया जाएगा। ऐसे में जिस व्यक्ति का राशनकार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा, उसे राशन नहीं मिलेगा। पूर्ति विभाग के अधिकारी फरवरी से पहले इन तीन नगरों के राशन कार्ड शतप्रतिशत कराने में लगे हुए। पूरे जिले पर नगर डाली जाए तो अब तक तीन लाख 39 हजार 798 राशनकार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं, जो 77 फीसदी हैं। ऐसे में शेष राशनकार्ड आधारकार्ड से लिंक किए जाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


राशन कार्डों को आधार कार्ड से शत-प्रतिशत लिंक कराने के निर्देश कोटेदारों एवं विभागीय अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। जल्द ही अधिकांश राशनकार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed