{"_id":"5c20c5ebbdec2256a931beba","slug":"71545651691-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली, निकारिका और राखी शाक्य अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिताली, निकारिका और राखी शाक्य अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषण में मिताली व निबंध में निहारिका ने बाजी मारी
उझानी (बदायूं)। भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और उनके विचारों पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
श्री वाजपेयी के 95वें जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या सुजाता माथुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं श्री बाजपेयी के जीवन पर आधारित काव्यपाठ के साथ हुई। ...लेकिन काल ने पहना दिए उनको कफन, निडर, दृढ़ निश्चयी वो थे अटल’ कविता के प्रस्तुतिकरण को सराहा गया। पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मिताली चांदना प्रथम, पल्लवी द्वितीय व सोनी साहू तृतीय, निबंध में निहारिका माहेश्वरी प्रथम, मिताली संत द्वितीय और अनुपम ने तृतीय स्थान पाया। कविता में राखी शाक्य को प्रथम, प्रिया शर्मा को द्वितीय और दीप्ति को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को प्रधानाचार्या ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर दीक्षा छाबड़ा, अमिता शर्मा और सुदर्शना भाटिया आदि मौजूद थीं।