{"_id":"5ad761a74f1c1b350a8b5316","slug":"71524064679-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के तार टकराने पर लगी आग में 33 बीघा गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के तार टकराने पर लगी आग में 33 बीघा गेहूं जला
Updated Wed, 18 Apr 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन के तार टकराने पर लगी आग में 33 बीघा गेहूं जला
सूचना देने पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने दौड़ाया
आसफपुर/ बिसौली।
पिपरिया गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से लगी आग में 34 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के सूचना देने बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को डंडे फटकार कर दौड़ा दिया। बाद में तहसील से पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता की गई।
यह आग जिले की सीमा पर स्थित गांव पिपरिया में बुधवार सुबह करीब दस बजे लगी। कयूम, नौशे और साकिर के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। तेज हवा के कारण तारों के आपस में टकराने पर स्पार्किंग हुई। इससे निकली चिंगारियों से गेहूं फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें उठती देख गांव वाले दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काफी कोशिश की। मगर आग पर काबू नहीं पा सके। कुछ ही देर में 33 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
इस बीच कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया, लेकिन गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। सारी फसल राख हुई देखकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने गांव के बाहर इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। नोकझोंक होने पर पुलिस ने डंडे फटकार कर भीड़ को दौड़ा दिया। इसके बाद माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन
आग लगने की जानकारी मिलने पर तहसील की टीम गांव में पहुंची। घटना से गुस्साए लोगों ने राजस्व टीम से अभद्रता कर दी। टीम के काफी समझाने पर लोग शांत हुए।