फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wheat thrashing starts in Budaun

गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग शुरू

Sat, 14 Apr 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 14 Apr 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
Wheat thrashing starts in Budaun
Wheat

सप्ताह भर में दो-तीन बार आंधी और बूंदाबांदी से राहत मिलते ही एक दिन पहले आसमान साफ हुआ तो किसानों ने सारे कामकाज छोड़ खेतों की ओर रुख कर लिया। शनिवार को पूरे दिन कटाई चली। जो गेहूं कटे पड़े थे, उनकी थ्रेसिंग ने भी रफ्तार पकड़ ली।

विज्ञापन

इलाके में कई स्थानों पर शनिवार को गेहूं की कटाई ने जोर पकड़ लिया है। पिछेती गेहूं की फसल पक कर तैयार होने में अभी 10-15 दिन लगेंगे लेकिन खेतों में पकी खड़ी फसल को लेकर किसान किसी तरह का जोखिम भी मोल लेना नहीं चाहते। सारे कामकाज छोड़कर किसानों ने कटाई पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। गेहूं की कटाई शुरू भी हुई लेकिन नमी की वजह से किसानों को परेेशानी का सामना करना पड़ा। पटपरागंज के हरीओम ने बताया कि चार-छह दिन मौसम इसी तरह से साफ रहा तो 50 फीसदी से ज्यादा फसल की कटाई का काम पूरा हो जाएगा। इसके विपरीत बूंदाबांदी से पहले खेत में कटे पड़े गेहूं की पूलियां भी सूख गई हैं। उनकी थ्रेसिंग ने भी रफ्तार पकड़ ली। दिन में तेज हवा की वजह से थ्रेसिंग पर दो-तीन घंटे को ब्रेक जरूर लगा लेकिन दिन ढलते ही खेतों में थ्रेसर चलने लग गए। सबसे अच्छी बात तो यह कि किसान थ्रेसिंग के बाद भूसा उठाकर ले जाने में देर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


कटाई के रेट में 200 रुपया प्रति बीघा का इजाफा
उझानी। पिछले दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा तो गेहूं उत्पादकों की परेशानी का फायदा उठाने में मजदूर भी नहीं चूके। गेहूं की कटाई को वरीयता दे रहे मजूदरों ने टोलियां बना ली है। पहले गेहूं की कटाई का रेट प्रति बीघा सात रुपया तक चला था। इस बार मजदूरों ने दो रुपया प्रति बीघा इजाफा कर नौ रुपया लेने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed