फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तालाबों को बनाया जाएगा सुंदर, लगेंगे पेड़

तालाबों को बनाया जाएगा सुंदर, लगेंगे पेड़

Wed, 14 Feb 2018 07:04 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
तालाबों को बनाया जाएगा सुंदर, लगेंगे पेड़
तालाब बनेंगे सुंदर, लगेंगे पेड़
विज्ञापन

पुनरोद्धार के लिए चलाया जाएगा अभियान, डीडीओ को बनाया जाएगा नोडल अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
जिले में तालाबों के पुनरोद्धार के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत तालाबों का सुंदरीकरण करने के बाद पानी भरा जाएगा। इससे एक तो पानी का लेबल गिरने से रुकेगा, दूसरे गांवों में पशुओं को नहाने और पानी पीने की सुविधा मिल सकेगी। एक मार्च से चलने वाले इस अभियान का नोडल अधिकारी डीडीओ को बनाया गया है।
शासन की मंशा के अनुरूप जिले के सभी ब्लॉकों में मनरेगा के तहत तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा। उनके चारों ओर पौधरोपण किया जाएगा। जिससे तालाबों की शोभा बढ़ेगी। इसके साथ ही सूखे पड़े तालाबों को पानी से भरा जाएगा। जिससे गांव में पशुओं के पीने के लिए पानी की सुविधा आसानी से मिल सके। साथ ही जिले में पानी का जो लेबल गिर रहा है उसे रोका जा सके। जिलास्तरीय अधिकारियों ने इसके लिए बीडीओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि वे अपने ब्लॉक के सभी तालाबों का चिह्नीकरण करें। साथ ही तीन दिनों के अंदर तालाबों की सूची जिलाधिकारी को दें। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार का कहना है कि इसके लिए डीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस काम की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। इसके लिए एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तालाबों पर छोटे-मोटे जो कब्जे हैं उनको भी हटाने का काम जल्द ही पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed